आचार्य शांतिसागर जी छाणी और उनकी आचार्य परम्परा

बाल ब्रह्मचारी, प्रशांत मूर्ति आचार्य 108 श्री शांतिसागर जी महाराज 'छाणी' - (उत्तर)

जन्म तिथि: सन 1888, कार्तिक बदी 11
जन्म स्थान: छाणी, जिला उदयपुर
जन्म नाम: श्री केवलदास जैन
गृहत्याग: जनवरी 1919 (वि. स. 1976 )
व्रत ग्रहण: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समक्ष स्वर्णभद्र कूट श्री सम्मेदशिखर जी पर्वत
क्षुल्लक दीक्षा: भगवान आदिनाथ के समक्ष सन 1922 (वि. स. 1979 ), गढ़ी, जिला – बांसवाड़ा (राज )
मुनि दीक्षा: 24 सितंबर 1923 (भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी वि. स. 1980 )
स्थान: सागवाड़ा जिला डूंगरपुर (राजस्थान )
आचार्य पद: सन 1926 (वि स 1985)
स्थान: गिरिडीह झारखण्ड
समाधीमरण:17 मई 1944 (ज्येष्ठ बदी 10 वि. स. 2001 )
स्थान: सागवाड़ा (राजस्थान)

परम पूज्य आचार्य 108 श्री सूर्यसागर जी महाराज

जन्म तिथि: कार्तिक शुक्ला नवमी वि स 1940 (सन 1883)
जन्म स्थान: प्रेमसर जिला ग्वालियर म प्र
जन्म नाम: श्री हजारीमल पोरवाल
पिता का नाम: श्री हीरालाल जैन
माता का नाम: श्रीमती गेंदाबाई
ऐलक दीक्षा: आसोज शुक्ल 6 वि स 1981 (सन 1924) (आचार्य शांतिसागर जी से )
स्थान: इंदौर (मध्यप्रदेश)
मुनि दीक्षा: मार्गशीर्ष बदी 11 विक्रम सम्वत 1981 (2 नवंबर 1924 ) (आचार्य शांतिसागर जी छाणी से)
स्थान: हाटपीपल्या जिला देवास (मप्र)
आचार्य पद: कार्तिक शुक्ल नवमी वि स 1985 (सन 1928)
स्थान: कोडरमा झारखण्ड
समाधीमरण: श्रावण कृष्णा 8 वि स 2009 (14 जुलाई 1952 )
स्थान: डालमिया नगर झारखण्ड
साहित्य क्षेत्र में: 33 ग्रंथों की रचना की

परम पूज्य आचार्य 108 श्री विजय सागर जी महाराज

जन्म तिथि: माघ सुदी 8 वि स 1938 गुरुवार (सन 1881 ई)
जन्म स्थान: सिरोली जिला ग्वालियर मप्र
जन्म नाम: श्री चोखेलाल जैन
पिता का नाम: श्री माणिक चंद जैन
माता का नाम: श्रीमती लक्ष्मीबाई
क्षुल्लक दीक्षा: इटावा उत्तरप्रदेश
ऐलक दीक्षा: मथुरा उत्तरप्रदेश
मुनि दीक्षा: मारोठ जिला नागौर राजस्थान (आचार्य श्री सूर्यसागर जी से)
आचार्य पद: लश्कर ग्वालियर मप्र
समाधीमरण: वि स 2019 (20 दिसंबर 1962 )
स्थान: मुरार जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश

परम पूज्य आचार्य 108 श्री विमल सागर जी महाराज (भिंड वाले)

जन्म तिथि: पौष शुक्ला द्वितीया वि स 1948 (1 -1 – 1892)
जन्म स्थान: ग्राम मोहना जिला ग्वालियर मप्र
जन्म नाम: श्री किशोरीलाल जैन
पिता का नाम: श्री भीकमचंद जैन
माता का नाम: श्रीमती मथुरा देवी जैन
क्षुल्लक दीक्षा: वि स 1997 (सन 1941) – आचार्य विजयसागर जी से
स्थान: ग्राम पाटन जिला झालावाड़ राजस्थान
मुनि दीक्षा: वि स 2000 (सन 1943) (आचार्य श्री विजयसागर जी से)
स्थान: कोटा राजस्थान
आचार्य पद: सम्वत 2030 (सन 1973) स्थान – हाड़ोती
समाधीमरण: चैत्र शुक्ल एकादशी विस 2030 (13 अप्रेल 1973 )
स्थान: सांगोद जिला कोटा राजस्थान

मासोपवासी समाधीसम्राट परम पूज्य आचार्य 108 श्री सुमति सागर जी महाराज

जन्म तिथि: आसोज शुक्ल चतुर्थी वि स १९७४ (शनिवार 20 नवंबर 1917)
जन्म स्थान: ग्राम श्यामपुरा जिला मुरैना मप्र
जन्म नाम: श्री नत्थीलाल जैन
पिता का नाम: श्री छिद्दूलाल जैन
माता का नाम: श्रीमती चिरोंजादेवी जैन
ऐलक नाम: श्री वीरसागर जी महाराज
मुनि दीक्षा: अगहन बदी द्वादशी वि स 2025 (रविवार 7 नवंबर 1968 )
स्थान: गाजियाबाद उत्तरप्रदेश
आचार्य पद: ज्येष्ठ सुदी 5 विस 2030 (13 अप्रेल सन 1973 )
स्थान: मुरैना (मप्र) आचार्य विमलसागर जी (भिंड वाले ) महाराज
समाधीमरण: क्वार बदी त्रयोदशी विस 2051 (03 अक्टूबर 1994)
स्थान: सोनागिर सिद्धक्षेत्र जिला दतिया (मध्यप्रदेश )

परम पूज्य आचार्य 108 श्री विद्याभूषण सन्मति सागर महाराज

जन्म तिथि: अगहन चदी पचमी, वि०सं० 2006 (10 नवंबर, 1949)
जन्म स्थान: बरवाई, जिला- मुरैना (म०प्र०)
जन्म नाम: श्री सुरेशचंद्र जैन
पिता का नाम: श्रीमंत सेट श्री बाबूलाल जैन
माता का नाम: श्रीमती सरोज देवी जैन
क्षुल्लक दीक्षा: सन् 1972 (वि० सं० 2029)
मुनि दीक्षा:  सन् 1988 (वि० सं० 2045), सोनागिर सिद्धक्षत्र
मुनि नाम: मुनि श्री 108 सन्मतिसागर जी महाराज
आचार्य पद: सन् 1989 (वि० सं० 2046), नरवर नगर (म०प्र०)
समाधीमरण: सन् 2013 (वि० सं० 2072)
स्थान: दिल्ली